फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti Dakshin became overall champion

Basti News: बस्ती दक्षिणी बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Basti Dakshin became overall champion
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

बस्ती। 67 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी मिश्रा ने विजयी टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
जनपद को चार भागों में बस्ती उत्तरी, बस्ती दक्षिणी, हर्रैया क्षेत्र, भानपुर-रुधौली क्षेत्र में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओवरऑल चैम्पियन बस्ती दक्षिणी 324 अंक के साथ बना। हर्रैया 228 अंक पाकर दूसरे और बस्ती उत्तरी 221 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


जीआईसी के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर बालक वर्ग में हर्रैया क्षेत्र प्रथम, बस्ती दक्षिणी द्वितीय व भानपुर क्षेत्र तृतीय रहा। जूनियर बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी प्रथम रहा। हर्रैया दूसरे व भानपुर क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी प्रथम, बस्ती उत्तरी दूसरे व हर्रैया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग सब जूनियर वर्ग में देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरंगज की टीम प्रथम रही। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज दूसरे और नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया प्रथम, वाल्टरगंज दूसरे व बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, औद्योगिक इंटर कॉलेज बिहरा द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालक जूनियर वर्ग में चैम्पियन दक्षिणी क्षेत्र के शुभम पाल और सब जूनियर वर्ग में चंद्रपाल रहे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम के बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ने लोकगीत, लोकनृत्य, वाद-विवाद में प्रथम स्थान हासिल किया। चौधरी त्रिवेनी राम बालिका इंटर कॉलेज कलवारी गजल में प्रथम रहीं। बालक संवर्ग में झिनकूलाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कॉलेज ने लोकनृत्य, लोकगीत, कौव्वाली, गजल, वाद-विवाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed