फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Barauni-New Delhi Clone Special was delayed by three hours and Chhapra-Amrit Bharat Express was delayed by one and a half hours.

Basti News: बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे तो छपरा-अमृत भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आई

Sun, 23 Aug 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Barauni-New Delhi Clone Special was delayed by three hours and Chhapra-Amrit Bharat Express was delayed by one and a half hours.
बस्ती। बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें शनिवार को निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से बस्ती स्टेशन पहुंची। वहीं, छपरा-अमृत भारत एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन

रेलवे की समय सारणी के अनुसार बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस के बस्ती स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:11 बजे है। शनिवार को यह ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से शाम सात बजे के बाद स्टेशन पहुंची। इसी तरह जननायक एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दो घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटे और गुवाहाटी-अमरनाथ एक्सप्रेस करीब 50 मिनट की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन

ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। मुंडेरवा कस्बे के यात्री वीरेंद्र कुमार और भानपुर निवासी समसुद्दीन ने बताया कि वे ट्रेन के समय के अनुसार स्टेशन पहुंच गए थे। यहां आने के बाद ट्रेन के विलंब से चलने की जानकारी मिली। कई घंटे से प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में परेशानी और बढ़ गई है। छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed