{"_id":"69012ef003cb5c46660c46cb","slug":"bankata-mishra-resonated-with-the-bhagwat-katha-shed-light-on-devotion-knowledge-and-detachment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146612-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भागवत कथा से गूंजा बनकटा मिश्र, भक्ति-ज्ञान-वैराग्य पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भागवत कथा से गूंजा बनकटा मिश्र, भक्ति-ज्ञान-वैराग्य पर डाला प्रकाश
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के बनकटा मिश्र गांव में मंगलवार से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। इस सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ पर पं. दीपक कुमार शुक्ल ने कथा का शुभारंभ मंगलाचरण “सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे, तापत्रय विनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुमः” से किया।
कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का जीवंत स्वरूप है जो मनुष्य को धर्म, नीति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा स्थल पर धार्मिक झंडे, पुष्पमालाओं और रंगीन झालरों से भव्य सजावट की गई थी। वातावरण में हरि नाम के जयकारे और शंख ध्वनि गूंज उठे।
यजमान के रूप में अरविंद मिश्र सपत्नीक एवं उनके परिवारजन स्वागत सत्कार में तल्लीन रहे। वादक के रूप में भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय के छात्र अंबरीष त्रिपाठी, वेंकटेश त्रिपाठी और राजीव शुक्ल ने अपने मधुर वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पंडित राम निरंजन पांडेय, पं. प्रसिद्ध पांडेय, विवेक मिश्र, आचार्य कृष्णमोहन त्रिपाठी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।