फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bandra-Gorakhpur special running late by 17 hours, many other trains also late

Basti News: 17 घंटे देर से चल रही बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल, कई अन्य ट्रेनें भी लेट

Tue, 26 Nov 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bandra-Gorakhpur special running late by 17 hours, many other trains also late
बस्ती। कोहरे की वजह से सोमवार को भी एक्सप्रेस ट्रेनें में कई घंटे लेट रही। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को लेकर यात्री काफी परेशान नजर आए। यह ट्रेन रेलवे समय सारणी के अनुसार 17 घंटे विलंब से चल रही है। कुछ ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को टिकट कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रेनों के विलंब होने से ठंड मौसम के चलते यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रा में छोटे बच्चों को लेकर हो रही है। क्योंकि, रात में प्लेटफाॅर्म पर समय काटना यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। जो ट्रेनें विलंब से चल रही है उनमें नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 3:30 घंटे, बाघ एक्सप्रेस एक घंटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 10 घंटे, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर ट्रेन 16 घंटे की देरी से चल रही है। जबकि, रेलवे बोर्ड की ओर से जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें जनसेवा और उधमपुर-छपरा एक्सप्रेस शामिल है। इसके चलते स्टेशन पर यात्री काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर उधमपुर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही महिला यात्री पुष्पावती ने बताया कि ट्रेन के निरस्त होने के बारे में कोई सूचना पहले से रेल की ओर से नहीं दी गई। इसके चलते वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर आई तो पता चला कि ट्रेन निरस्त है। ऐसे में मजबूर होकर टिकट निरस्त कराकर घर वापस चली गई। आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे रुधौली बाजार के यात्री निजामुद्दीन ने बताया कि स्टेशन पर बच्चों के साथ 14 घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। बिहार के मुजफ्फरपुर तक यात्रा करनी है। ठंड मौसम के चलते बच्चों को लेकर दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से ट्रेनें विलंब हो रही हैं। उसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब ट्रेनों के समय में कुछ सुधार हो रहा है, जो भी ट्रेन लेट हो रही है। वह सिर्फ कोहरे की वजह से विलंब से चल रही है। खिड़की पर यात्रियों को हर समय ट्रेनों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed