{"_id":"65baaff1348ebdd61a021699","slug":"ballasts-were-uprooted-on-the-second-day-of-repair-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110828-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मरम्मत के दूसरे दिन उखड़ गई गिट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मरम्मत के दूसरे दिन उखड़ गई गिट्टियां
Thu, 01 Feb 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर नगर बाजार में बने गड्ढो को एनएचआई द्वारा चार दिन पूर्व मरम्मत किया गया था। मरम्मत के दूसरे दिन ही लगाई गयी गिट्टियां उखड़ कर बिखर गयी हैं। जिसके कारण राहगीरों को समस्या हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या दो पहिया वाहन चालकों के लिए है। बिखरी हुई गिट्टियों पर पहुंचते ही अनियंत्रित होने लगता है जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कारण लखनऊ मार्ग बंद होने के कारण लखनऊ जाने वाले वाहनों का संचालन इसी मार्ग से हो रहा है। जिसके कारण मार्ग कई जगह गड्ढे बन गये थे। उन्हीं गड्ढों को एनएचआई द्वारा नगर बाजार में ठीक किया गया था। राहगीर राम अशीष दुबे, शिवम श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, देवेन्द्र पांडेय आदि ने बताया कि जब बाइक गिट्टियों पर पहुंचती हैं तो वाहन संभालना मुश्किल हो जाता है। संवाद