फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bal diwas

विद्यार्थी बने थानेदार, सुनीं समस्याएं

Fri, 20 Nov 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bal diwas
विद्यार्थी बने थानेदार, सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ और मिशन शक्ति के तहत दी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यूनिसेफ और मिशन शक्ति के तहत जिले के सभी थानों में विद्यार्थियों को एक घंटे का थानेदार बनाया गया। नए थानेदारों ने थानों का अवलोकन किया। कार्योँ की जानकारी ली और संबंधित से प्रश्न भी किए। लोगों की समस्याएं सुनकर संबधित को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
थाना दुबौलिया में कक्षा आठ की कुमारी दीपशिखा यादव, थाना रुधौली में दसवीं की अंजली, थाना कप्तानगंज में 11वीं की छात्रा मान्या मिश्रा ,थाना हर्रैया पर कक्षा 9वी की छात्रा शिवांगी शुक्ला ,थाना पैकोलिया पर 12वीं के छात्र मनीष कुमार मौर्य आदि को कार्यवाहक थाना प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में श्रीपालपुर की गरिमा मौर्य कार्यवाहक थानेदार बनी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित को निस्तारण का निर्देश दिया। इससे पूर्व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बच्चों से सीधे संवाद किया। यातायात के नियम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, पिपराबृजलाल गांव निवासी एसबी सिंह पीडी मेमोरियल बालिका कॉलेज की कक्षा आठवीं की छात्रा दीप शिखा यादव एक घंटे की थानेदार बनीं। उन्हें प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने उसे कामकाज की जानकारी दी। दीपशिखा ने भूमि विवाद की जानकारी लेकर मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा। रजिस्टर का भी अवलोकन किया।
वहीं रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, प्रेक्सिस विद्यापीठ की दसवीं की छात्रा अंजलि शुक्ला रुधौली थाने की थानेदार बनीं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा से थाने के कार्यों की जानकारी ली।
इसी क्रम में थानों स्कूली छात्राें को यूनिसेफ, मिशन शक्ति, चाइल्ड सेफ्टी, यातायात के नियमों आदि की जानकारी दी गई। थाने व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस संचालन, यूपी काप एप, शस्त्रागार व हवालात आदि के संबंध में बताया गया।

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में मिशन शक्ति के तहत स्कूल की छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक सोनहा अटल बिहारी ठाकुर ने जागरूक किया। उन्होंने कोविड-19 से बचाव और यातायात के दौरान वाहन चलाते समय किन-किन बिंदुओं का ध्यान रखना चाहिए। इसी क्रम में छात्राओं को मास्क भी बांटा गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, सुरेश कुमार कुशहावा , दयानंद यादव , दिवाकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed