फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bal apchari was arrest of sonauli bordar

सोनौली बार्डर से गिरफ्तार हुआ बाल अपचारी

Tue, 28 Sep 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
bal apchari was arrest of sonauli bordar
सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ बाल अपचारी
विज्ञापन

- डेढ़ माह पहले अपहृत किशोरी को लेकर भागा था नेपाल
- कोतवाली पुलिस ने सोमवार को की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डेढ़ महीने पहले नाबालिग किशोरी को लेकर नेपाल भागे बाल अपचारी को कोतवाली पुलिस ने सोनौली बार्डर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को मुक्त कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू की। साथ ही गिरफ्तार बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र ने बताया कि नौ अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। छानबीन में पता चला कि वह पहले उसे बढ़नी ले गया, वहां से बस से बुटवल नेपाल ले जाकर एक किराए के मकान पर रहने लगा। मंगलवार को सोनौली के रास्ते अपने वकील के माध्यम से शहर में कोर्ट मैरिज करने के लिए बार्डर क्रॉस कर अपहृता को लेकर बस्ती आ रहा था कि पुलिस टीम ने सोनौली बॉर्डर पर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई मुनींद्र त्रिपाठी, जनार्दन प्रसाद, आरक्षी चंद्र प्रकाश मिश्रा व महिला आरक्षी आराधना तिवारी थाना कोतवाली शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed