{"_id":"57f295944f1c1b8c3226f96e","slug":"bain-warned-on-loudspeaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर के बैन पर चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर के बैन पर चेताया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पदाधिकारियो ने अपनी मांगो को लेकर डीएम नरेंद्र सिह पटेल को दिया ज्ञापन।
डीजे के बहाने दुर्गा पूजा पंडालो में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर प्रतिबंध लगाने से नाराज भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष की अगुवाई में डीएम से मिला। कहा कि डीजे के बहाने सभी ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक लगाई जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि सरकार ने प्रतिबंध डीजे बजाने पर लगाया है लेकिन लाउडस्पीकर और सुराही तक का इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस ने कई लाउडस्पीकर की दुकानों से उपकरण भी अपने कब्जे में ले लिए हैं ताकि उनको कोई किराए पर लेकर इस्तेमाल न कर सके। भक्तिमय धुनें बजाने की वर्षों पुरानी परंपरा है। इस पर पुलिस-प्रशासन रोक लगाकर टकराव की स्थिति बना रही है। अब लाउडस्पीकर किराए पर देने वालों को भी चेतावनी दी जा रही है।
पुलिस-प्रशासन सरकार के इशारे पर तुष्टीकरण की नीति पर चल रहा है। अगर पुलिस-प्रशासन सहयोगात्मक रवैया अपनाता है, तो भाजपा संगठन भी सहयोग को तैयार हैं, वरना पुलिस प्रशासन परिणाम देखने को तैयार रहे । सपा सरकार से पहले किसी भी सरकार में कांवड़ यात्रा या दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पाबंदी का तुगलकी फरमान जारी नहीं हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम, राजन मिश्र, पुष्कर मिश्र, प्रमोद पांडेय, अनूप खरे, प्रमोद कुमार चौधरी, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, अखंड सिंह, प्रभाकर आदि रहे।