फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bahraich's history sheeter arrested in encounter confessed to two thefts

Basti News: मुठभेड़ में गिरफ्तार बहराइच के हिस्ट्रीशीटर ने कबूल कीं दो चोरियां

Thu, 02 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bahraich's history sheeter arrested in encounter confessed to two thefts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मंगलवार की रात पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार बहराइच जिले के हिस्ट्रीशीटर ने तीन अन्य साथियों के साथ हर्रैया और गौर क्षेत्र की दो चोरियों में संलिप्तता कबूल की है। सोमवार की रात ही उसके तीनों गुर्गों को पुलिस ने पकड़ लिया था।

हिस्ट्रीशीटर कुंवारे चौहान पर बहराइच जनपद के हरदी, खैरीघाट और मोतीपुर थानों में डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं। वह हरदी थाने का गैंगस्टर है।
पुलिस के अनुसार, बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के टिकुरी निवासी आरोपी कुंवारे चौहान ने पूछताछ में बताया कि सोमवार की रात वह साथियों महेश चौहान निवासी टिकुरी थाना खैरीघाट बहराइच, विजय चौहान निवासी धरमूनियापुर थाना धौरहरा, लखीमपुर और लतीफ अली निवासी राजापुर थाना मोतीपुर बहराइच के साथ चोरी के मकसद से गौर आया था। मगर, पुलिस ने घेर लिया तो कुंवारे फायर करते हुए भाग गया था। जबकि उसके तीन साथी पकड़ लिए गए थे। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुंवारे की तलाश की जा रही थी। कुआनो नदी के किनारे तरैनी जंगल से होकर गोनहा चौराहे जाने वाले मार्ग के पास वह दिखा तो पुलिस टीम ने उसे समर्पण करने को कहा। मगर, वह पुलिस पर फायर करते हुए भाग निकला। पीछा कर जवाबी फायरिंग की गई तो कुंवारे के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed