{"_id":"6951863f5d4fb4adeb032259","slug":"bagga-thrashed-babi-basti-news-c-207-1-bst1005-150253-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बग्गा ने बाबी को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बग्गा ने बाबी को दी पटकनी
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। पोखरा बाजार में आयोजित अखिल भारतीय दो दिवसीय कुश्ती दंगल का रविवार को समापन हो गया। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
समापन दिवस पर कई रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बग्गा पहलवान ने बाबी मिश्रा को कड़ी टक्कर के बाद पटखनी दी । दोनों के बीच कई बार कुश्ती कराई गई। आखिरकार बग्गा पहलवान के हाथ विजय लगी। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में बाबा नगेंद्र दास ने सोनू पहलवान (चंबल घाटी) पर जीत दर्ज की।
शेरू पहलवान (चंबल ) और अशोक पहलवान दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में अशोक पहलवान विजयी रहे। जितेंद्र पहलवान ने फैसल गनी को हराया, जबकि बग्गा पहलवान ने सोनू अंबाला को तकनीक और ताकत के दम पर मात दी। दंगल समिति ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।