फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bag full of explosives found in field at Basti

बस्ती: खेत में मिला विस्फोटक से भरा बैग, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 30 Mar 2022 11:36 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Mar 2022 11:36 AM IST
सार

कप्तानगंज के प्रभारी एसओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या वह पटाखा दिख रहा है। मामले में छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
bag full of explosives found in field at Basti
खेत में मिला संदिग्ध बैग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव में बुधवार को तड़के सुबह सरसो के खेत में एक संदिग्ध बैग और हेलमेट मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बैग और हेलमेट कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। शुरुआती जांच में पता चला कि बम नहीं बल्कि पटाखा है, जिसमें तार बांधकर बम की शकल दी गई है। पैकेट में बारूद जैसी दिखने वाली अबीर मिलने की भी सूचना है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव के मंशाराम चौधरी अपने भाई सियाराम के साथ बुधवार की सुबह 5:30 बजे गांव के पश्चिम तरफ अपने खेत में सरसो काटने गए थे। सरसो काटते समय खेत के बीच मे एक काले रंग का हेलमेट दिखाई पड़ा। नजदीक जाकर देखे तो एक काला बैग, एक बोरी में बंधा हुआ देखा।
विज्ञापन


बोरी खोलने सर्किट बम और हाथ गोला दिखाई पड़ा, यह देखकर सब लोग खेत से अनहोनी की डर से भागे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस बम, बैग और हेलमेट को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज के प्रभारी एसओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या वह पटाखा दिख रहा है। मामले में छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed