{"_id":"64a719d85ea72efdfa0ab764","slug":"babu-jagjivan-ram-remembered-on-his-death-anniversary-basti-news-c-207-1-sgkp1006-882-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबू जगजीवन राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबू जगजीवन राम
Fri, 07 Jul 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधुशरन आर्य के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों में बाबू जगजीवन राम का भी जिक्र आता है। भारत के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रहे बाबू जगजीवन राम ने ऐसे समय में दलित चेतना को स्वर दिया और सरकार में रहते हुए उनके हितों के लिए संघर्ष किया। जब दलित समाज अनेक प्रकार के आर्थिक, सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था।
पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने पं. नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी की सरकार में अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय वह देश के रक्षा मंत्री थे। यही नहीं, जब देश में हरित क्रांति आई, उस समय वह देश के कृषि मंत्री थे। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने बाबू जगजीवन राम को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि बाबू जगजीवन राम ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नाम 50 साल तक सांसद रहने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।
विज्ञापन
भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधुशरन आर्य ने बाबू जगजीवन राम को नमन किया। इस मौके पर रामधीरज चौधरी, अतीउल्ला सिद्दीकी, नीलम चतुर्वेदी, गिरजेश पाल, साधूशरन पांडेय, रामबचन भारती, शकुंतला देवी, सर्वेश कुमार शुक्ल, सुनील पांडेय, राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।