{"_id":"6af8cc6edd9550876c0b1cec","slug":"baba-ravishankar-pinned-monu-pehalwan-from-punjab-basti-news-c-207-1-bst1005-171782-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाबा रविशंकर ने पंजाब के मोनू पहलवान को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाबा रविशंकर ने पंजाब के मोनू पहलवान को दी पटकनी
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता में शामिल पहलवान
कप्तानगंज। आदर्श नगर पंचायत कप्तानगंज के नकटीदेई बुजुर्ग में शनिवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष मिश्रा ने दंगल का उद्घाटन किया। अखाड़े में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। अयोध्या के बाबा रविशंकर ने पंजाब के मोनू पहलवान को धूल चटा दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दंगल का प्रमुख मुकाबला पंजाब के मोनू पहलवान और अयोध्या के बाबा रविशंकर के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए खूब जोर-आजमाइश की। रोमांचक मुकाबले में बाबा रविशंकर ने मोनू पहलवान को पटकनी देकर जीत हासिल की। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जबकि अन्य मुकाबलों में पहलवानों ने जीत दर्ज की।
मनीष मिश्रा ने जिले में कुश्ती और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बस्ती की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुश्ती के लिए मैदान विकसित कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपनी ओर से पांच-पांच लाख रुपये देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद इसी आयोजन समिति के माध्यम से कप्तानगंज में एक और बड़ा कुश्ती दंगल कराया जाएगा। इसमें विजेता पहलवान को 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। अध्यक्षता वार्ड नंबर 11 के सभासद एवं पूर्व प्रधान धनपत सिंह ने की। मोहम्मद करीम, अमित सिंह और राजकुमार गुप्ता ने स्वागत किया।ि