फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayush doctors will check health in towns and markets connected to Ayodhya route

Basti News: अयोध्या मार्ग से जुड़े कस्बों व बाजारों में आयुष चिकित्सक जांचेंगे सेहत

Thu, 18 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ayush doctors will check health in towns and markets connected to Ayodhya route
बस्ती। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या मार्ग से जुड़े कस्बों व बाजारों में आयुष विभाग शिविर का आयोजन करेगा। श्रद्धालुओं की सेहत की निशुल्क जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराएगा। इसके लिए शासन ने आयुष निदेशालय के माध्यम से आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। बस्ती के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रामशंकर गुप्ता ने महराजगंज, हर्रैया व विक्रमजोत में शिविर लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा अयोध्या-बस्ती मार्ग पर अन्य जगहों पर भी शिविर लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने आयुर्वेद समेत यूनानी व होम्योपैथिक निदेशक और अयोध्या से जुड़े बस्ती व देवीपाटन मंडल के डीएम को पत्र भेजकर रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अयोध्या पहुंचने वाले लोगों का निशुल्क परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है। यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी शिविर में चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रामशंकर गुप्ता की देखरेख में महराजगंज, हर्रैया व विक्रमजोत में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर चालू करवा दिया गया है, जहां अब तक 179 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. लक्ष्मी सिंह, आयुष मीडिया प्रभारी, बस्ती-संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article