Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayush and Sandhya from Nipaniya become Kho-Kho champions at a young age

Basti News: कम उम्र में खो-खो के चैंपियन बने निपनियां के आयुष और संध्या

Sat, 14 Nov 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ayush and Sandhya from Nipaniya become Kho-Kho champions at a young age
फोटो कैप्सन-आयुष - फोटो : 1
कप्तानगंज (बस्ती)। ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं भी खेल के मैदान में अपनी पहचान बना रही हैं। हर्रैया ब्लॉक के निपनियां गांव के दो होनहार खिलाड़ी आयुष और संध्या कम उम्र में ही खो-खो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले आयुष और संध्या ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

निपनियां के 12 वर्षीय आयुष कक्षा सात का छात्र है। किसान सोहनलाल और गृहिणी किरन देवी के बेटे आयुष ने खो-खो में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। वह राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। इस वर्ष अयोध्या में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम की ओर से प्रतिभाग किया। टीम ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। आयुष वर्ष 2024, 2025 और 2026 में लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक हासिल कर चुका है। उसका सपना राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश के लिए पहचान बनाना है। आयुष का जन्म 15 मई 2013 में हुआ था।
विज्ञापन

इसी गांव की 13 वर्षीय संध्या कक्षा आठ की छात्रा है। किसान कृष्ण गोपाल और गृहिणी सोना देवी की बेटी संध्या आठ साल की उम्र से ही खो-खो का प्रशिक्षण ले रही है। खेल के प्रति लगन और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उसका चयन वर्ष 2024 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके बाद वर्ष 2026 में राजस्थान के केकड़ी जिले में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उसने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह संध्या दो बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों का योगदान है। विद्यालय के खेल शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह और खो-खो के जिला सचिव राम सिंह उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षकों का प्रयास है कि दोनों खिलाड़ी आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें। संध्या का जन्म 29 नवंबर 2012 में हुआ था।

फोटो कैप्सन-आयुष

फोटो कैप्सन-आयुष- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed