{"_id":"5f298fed8ebc3e4adf3fa6fd","slug":"ayodhya-border-seal-basti-news-gkp360625322","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या बार्डर चौतरफा सील,सघन जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या बार्डर चौतरफा सील,सघन जांच जारी
विज्ञापन
अयोध्या सीमा से सटे घघौड़ चौकी का निरीक्षण करते आईजी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या बार्डर किया गया सील
बस्ती। आखिरकार वह घड़ी आ चुकी है, जिसके लिए हिंदू धर्मावलंबियों को इंतजार था। बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में किया जाएगा। आईजी एके रॉय, एसपी हेमराज मीणा ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। कार्यक्रम के लिए अयोध्या से सटे बस्ती समेत सभी सात जनपदों की सीमा सील कर दी गई है। किसी भी व्यक्ति को अब अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सिर्फ पास धारकों को ही अयोध्या की तरफ जाने दिया जा रहा है।
फोरलेन के अलावा रामजानकी मार्ग और कलवारी-टांडा मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। आईजी ने बताया कि बैरियर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अभी पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। चार जोन बनाकर सीओ और एसडीएम को प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) दावा शेरपा ने डायवर्जन और बैरियर का जायजा लिया था। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा और यातायात प्रबंध की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।
रूट डायवर्जन पर एक नजर
गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर के घघसरा व खलीलाबाद से बखिरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन डुमरियागंज, गोंडा, बाराबंकी होते हुए लखनऊ जा सकेंगे। जनपद संतकबीरनगर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को बड़ेबन चौराहा थानाक्षेत्र कोतवाली से डुमरियागंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन डुमरियागंज, गोडा, बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाएंगे। जनपद बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को जनपद बस्ती की सीमा से आगे लोलपुर ओवरब्रिज चौकी लकड़मंडी थाना नबावगंज से गोडा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन बाराबंकी होते हुए लखनऊ जा सकेंगे। बस्ती से आंबेडकरनगर/ सुल्तानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को फुटहिया चौराहा थाना नगर से कलवारी-टांडा मार्ग से आंबेडकरनगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।