फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   axcel broken in truck

रेलवे गेट पर ट्रक का एक्सेल टूटा,कई ट्रेनें प्रभावित

Thu, 17 Sep 2020 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
axcel broken in truck
रेलवे गेट पर ट्रक का एक्सल टूटा, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गोरखपुर गोंडा रेल खंड के छपिया- मसकनवा रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 233/ए पार करते समय एक ट्रक का एक्सल टूट गया। आनन-फानन में गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को दी। इस दौरान यातायात गेट बंद न होने के चलते थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान भीम सिंह ने बताया कि बुधवार रात गेट संख्या 233 ए पर एक ट्रक का एक्सल टूट गया। ट्रेनों के आने के समय रेलवे गेट बंद करने में दिक्कत आ गई। इस बीच अवध असम एक्सप्रेस, डाउन मालगाड़ी सहित लोको इंजन प्रभावित हुआ। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक इसरार अहमद पुत्र अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक के विरुद्ध रेल एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed