फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Awareness created for elimination of child labor

Basti News: बाल श्रम उन्मूलन के प्रति किया जागरूक

Fri, 13 Jun 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Awareness created for elimination of child labor
बस्ती। विकास भवन स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला बाल श्रम टास्क फोर्स तथा जनपदीय बाल श्रम उन्मूलन समिति के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बाल श्रम उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थिति सदस्यों ने बाल श्रम न होने देने के लिए शपथ भी ली। उप श्रमायुक्त बृजमोहन शर्मा ने कहा कि बाल श्रम कानूनन अपराध है। इसकी रोकथाम के लिए जनजागरूकता की जरूरत है। कमजोर वर्ग के अभिभावकों को प्रेरित किया जाए कि वह अपने बच्चों से मेहनत, मजदूरी न कराए। सरकार की तमाम योजनाएं संचालित हो रही है। इसका लाभ उठाया जाए। लोग अपने बच्चों को मजदूरी कराने के बजाय स्कूल में पढ़ने के लिए भेजें।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त सचिन कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक सच्चिदानंद दुबे, लालजी यादव, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र आदि ने भी बाल श्रम निषेध कानून पर विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed