{"_id":"571e661d4f1c1b443ea9199b","slug":"awared-to-guardians-for-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने रैली निकाली और अभिभावकों को जागरूक किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने रैली निकाली और अभिभावकों को जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मड़वानगर मंं निकाली गई स्कूल चलो रैली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सदर विकास खण्ड के न्याय पंचायत मड़वानगर के परिषदीय विद्यालयों की संयुक्त रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़वानगर से आरम्भ हुई। रैली को सह समन्वयक डाक्टर रामशंकर पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बच्चें व शिक्षक हाथों में बैनर पोस्टर लिए कस्बे के अनेक क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया। वे आधी रोटी खाएंगें स्कूल जरूर जाएंगे, घर घर विद्या दीप जले हर बच्चा स्कूल चले सहित अन्य नारे लगाते हुए लोंगो को जागरूक किया। रैली वापस मड़वानगर पहुंची जहां डाक्टर रामशंकर पाण्डेय ने कहा कि कोई बच्चा नामांकन होने से वंचित न रहने पाए।
संकुल प्रभारी विशाल शुक्ल ने शिक्षा के महत्व को रेखाकित करते हुए कहा कि अशिक्षित व्यक्ति धरती पर पशु के समान है। पाल्यों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को शिक्षित से वंचित न रखे। रैली में सर्वेष्ट मिश्र, राजीव शरण, सुनीता सलूजा, गीता सिंह, सावित्री, किरन रोज, इन्दु किरन, राजपति, विमलावती, किरन, वंदना, आनन्द शुक्ल, ओम प्रकाश, वंदना रानी मिश्रा, जमीरून्निशां, शाहीन, फातिमा, सुभाष चन्द्र, स्नेहलता, सोनिका, अर्चना, गार्गी सिंह, बीना ओझा, प्रभाकर, शशिकला त्रिपाठी, इन्दु सिंह, शैलेष सिंह, जगदम्बा पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक अपने.अपने छात्रों के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
गौर प्रतिनिधि के अनुसार, सर्व शिक्षा अभियान के तहत सब पढ़े, सब बढ़े का नारा बुलंद करते हुए सोमवार को क्षेत्र के पैकोलिया बरुवार स्थित परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाल लोगों को जागरुक करते हुए स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।
गौर ब्लॉक की न्याय पंचायत पैकोलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैकोलिया बरुवार, महुवाबरगदवा, पकड़ी जप्ती, प्राथमिक विद्यालय सेमरा, बरगदवा, सेखुई व कुनगाई के छात्र-छात्राओं ने सुबह क्षेत्र के ग्रामसभा आमा, हटवा, सेमरा, पैकोलिया आदि गांवों में रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए ‘आओ चलो चलें स्कूल, घर रुकने की करो न भूल’। ‘शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन’ का नारा बुलंद किया।
रैली के जरिए बच्चों ने अभिभावकों सेे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजने को कहा। संकुल प्रभारी राजेश कुमार ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों का दाखिला हर हाल में परिषदीय विद्यालय में कराएं। जहां सरकार मुफ्त में शिक्षा दे रही है। इस मौके पर भवानी प्रसाद, सत्यपाल सिंह यादव, सूरज पांडे, इंद्रावती देवी, राकेश कुमार, मनोज कुमार, राम छत्तर आदि मौजूद रहे।