फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Avadh University extended the date for filling examination application form

Basti News: अवध विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि

Thu, 18 Apr 2024 04:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Avadh University extended the date for filling examination application form
25 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

गौर। अवध विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। वर्ष 2024 की सेमेस्टर प्रणाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित किया गया था, लेकिन छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर देते ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि अब 25 अप्रैल निर्धारित किया गया है।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भरेंगे। इसके साथ ही आवेदन पत्र को महाविद्यालयों में 26 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा आवेदनपत्र को संशोधित करने एवं परीक्षा आवेदनपत्र को सत्यापित करने का कार्य 27 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके बाद किसी भी आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने दी है। उन्होंने बताया कि संशोधित अधिसूचना वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ संबद्ध सभी महाविद्यालयों को सूचित कर दिया गया है। आचार्य नरेंद्र किसान पीजी कॉलेज बभनान के प्रचार डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि विश्व विद्यालय के इस निर्णय से छूटे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं समय रहते परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरकर दो प्रतियों पर हस्ताक्षर करने के उपरांत महाविद्यालय में निर्धारित तिथि तक एक प्रति जमा कर दें इसकी एक प्रति विद्यार्थी अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed