{"_id":"685c536190272812730579f1","slug":"auto-overturned-after-stone-was-thrown-at-the-driver-three-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138978-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चालक पर पत्थर फेंकने से ऑटो पलटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चालक पर पत्थर फेंकने से ऑटो पलटा, तीन घायल
Thu, 26 Jun 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
महादेवा। बस्ती-महुली मार्ग पर लालगंज थानाक्षेत्र के गौरा उपाध्याय गांव के पास सड़क पर टहल रही मानसिक दिव्यांग लड़की ने सड़क से गुजर रहे ऑटो रिक्शा के चालक हरीश पर अचानक पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और सड़क के दाहिनी तरफ ऑटो पलट गया। ऑटो चालक के सिर में भी चोट आई।
इस दौरान ऑटो के पीछे आ रहे बाइक सवार विशाल व राजू निवासी खजुआ थाना महुली संतकबीरनगर भी ऑटो से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बस्ती की तरफ जा रहे थे। घायल बाइक सवार युवकों को लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया। संवाद