{"_id":"6536ccda37c9a610e70f21a4","slug":"auto-gumti-damaged-due-to-uncontrolled-tractor-trolley-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6137-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट से ऑटो, गुमटी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट से ऑटो, गुमटी क्षतिग्रस्त
Tue, 24 Oct 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया तिराहे पर सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पान की गुमटी, खड़ी ऑटो को चपेट में ले लिया। एक बाइक को भी टक्कर मार दिया। दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बनकटी की तरफ से सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रही थी। भरवलिया तिराहे पर वह अचानक अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बगल में ऑटो को चपेट में ले लिया। इसके अलावा पान की गुमटी को टक्कर मारते हुए बनकटी बाजार की तरफ जा रही बाइक को भी चपेट में ले लिया। बाइक सवार बसौढ़ी निवासी सत्यम और रवि शुक्ला घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को बनकटी पीएचसी भिजवाया गया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-टॉली को कब्जे में ले लिया। संवाद