फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto driver and his companion accused of snatching Rs 50,000

Basti News: ऑटो चालक और उसके साथी पर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप

Wed, 17 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Auto driver and his companion accused of snatching Rs 50,000
बस्ती। गांधीनगर निवासी अशफाक ने सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा पानी टंकी के पास सोमवार की दोपहर तीन बजे ऑटो चालक और उसके साथी पर 50 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इसे चोरी का मामला बता रही है। दावा किया गया है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांधीनगर निवासी अशफाक का आरोप है कि वह एसबीआई की गांधीनगर शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर ऑटो से बिजली का बिल जमा करने कटरा पानी टंकी होते हुए कचहरी की तरफ जा रहे थे। कांशीराम कॉलोनी निवासी ऑटो चालक धीरू और उसका साथी बीनू सोनकर उससे किसी बात पर उलझ गए। आरोप है कि दोनों ने उसके कुर्ते का फांड़ दिया और जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। विवेचक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तफ्तीश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed