फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attempt to sell newborn from hospital, chaos for an hour

Basti News: अस्पताल से नवजात काे बेचने की कोशिश, घंटेभर अफरा-तफरी

Tue, 27 Aug 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 27 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt to sell newborn from hospital, chaos for an hour
- अज्ञात महिला बच्चा लौटा कर हो गई गायब, पिता भी घटना के बाद से लापता
विज्ञापन




- तीन दिन के बच्चे के गायब होने की सूचना पर मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में रविवार की सुबह एक नवजात के गायब होने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। वार्ड में भर्ती नवजात की मांग के साथ अन्य मरीजों के तीमारदार बच्चे को तलाशने लगे। इसी बीच एक अज्ञात महिला बच्चा लेकर पहुंची। लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसका कहना था कि एक अनजान शख्स ने उसे बच्चा दिया था। करीब एक घंटे तक अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। घटनाक्रम के बाद लापता हुआ बच्चे का पिता देर शाम तक अस्पताल नहीं लौटा, चर्चा है कि उसने ही बच्चे को बेचने की कोशिश की थी।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली प्रसूता हर्दिया के पास के एक ईंट-भट्ठे पर पति के साथ काम करती है। 24 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर पति ने उसे महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। प्रसूता का कहना है कि तीसरे दिन सोमवार की सुबह पति नवजात को गोद में लेकर घुमाने के लिए बाहर निकला। करीब एक घंटे बाद तक वह नहीं लौटा तो आशंकित प्रसूता बच्चे को तलाशने लगी। इसकी जानकारी वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों को हुई तो वे भी बच्चे की खोजबीन मे लग गए। वार्ड में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच एक अज्ञात महिला नवजात के साथ पहुंची और प्रसूता के बेड पर उसे रखकर जाने लगी। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो उसने बताया कि एक अनजान व्यक्ति ने उसे बच्चा दिया था उसके बाद वह उसके साथ खेल रही थी। भीड़ में मौका पाकर अज्ञात महिला निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


00



वापस मिला बच्चा तो बदले हुए थे कपड़े
वापस लौटे बच्चे का कपड़ा बदला हुआ था। अस्पताल में चर्चा रही कि प्रसूता के पति ने नशे की हालत में पैसे लेकर बच्चे को किसी को दे दिया था। हालांकि बच्चा अस्पताल से बाहर नहीं ले जाया जा सका था। अस्पताल में खोजबीन होने पर महिला डरकर बच्चे को लौटा गई। उधर घटना के बाद से लापता नवजात का पिता देर शाम तक न तो अस्पताल लौटा और न ही उस भट्ठे पर पहुंचा जहां वह काम करता है। सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं, कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, हालांकि मामला गंभीर है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed