फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attempt to rape sister-in-law by calling her into the room on the pretext of tea

Basti News: चाय के बहाने कमरे में बुलाकर भाभी से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 06 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape sister-in-law by calling her into the room on the pretext of tea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी को चाय के बहाने अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां होश आने के बाद उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। सोनहा पुलिस ने आरोपी देवर मकसूद पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोनहा क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह देवर मकसूद ने उसे चाय लाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। जब वह चाय लेकर पहुंची तो देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की, विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

मुक्के से वार करने पर वह बेहोश हो गईं थी। एसएसओ मोतीचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया है।इ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed