फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attempt to rape -caught and hited in Bandhak

दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा

Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape -caught and hited in Bandhak
दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी व्यक्ति को परिजनों ने बंधक बनाकर जमकर मारापीटा। सूचना पाकर डायल 112 के साथ ही कप्तानगंज थाने से फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। बंधक बनाए गए आरोपी को छुड़ाया। चोट लगने से उसकी हालत को गंभीर देख पुलिस सीएचसी कप्तानगंज ले गई। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को बंधक बनाकर पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और अस्पताल भेजा। उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घायल आरोपी के भाई की तहरीर पर पीड़िता की मां और तीन अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी मुकदमा कायम किया गया है। पीड़िता की मां शुक्रवार को अपने मायके गई हुई थी। रात में वह अपने भाइयों के साथ घर पर पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान इसी गांव का रहने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति उसके घर में था और उनकी चौदह वर्षीय बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी को कमरे में ही बंधक बनाकर मारापीटा गया। किसी ने सूचना डायल 100 और कप्तानगंज थाने पर दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे बंधक बनाकर पिटाई के आरोप में पीड़िता की मां व मां के तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed