फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attack on family due to enmity, three named

Basti News: रंजिशन परिवार पर हमला, तीन नामजद

Tue, 15 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 15 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Attack on family due to enmity, three named
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के खैरी ओझा गांव में रविवार सुबह कुछ लोगों ने महिला, उसके पति व बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार, रेनू ओझा, चंदन ओझा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित प्रज्ञा ओझा ने तहरीर दी है कि सुबह साढ़े छह बजे वह शौचालय में गई थी। विनोद कुमार, रेनू ओझा, चंदन ओझा ने उन्हें तथा उनकी छोटी बेटी वैष्णवी को अपशब्द कहने साथ पीट दिया। उनके पति कप्तानगंज बाजार से घर आए तो उन्हें भी पीट दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौबे ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

देवर पर महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

कप्तानगंज। थानाक्षेत्र की एक महिला ने सगे देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 25 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर दी है कि नौ जुलाई की रात वह अपने कमरे में थी। आरोप है कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे देवर उनके कमरे में घुस गया। वह शोर मचाती, इसके पहले ही उसने मुंह दबा दिया। वह बेहोश हो गई। इसके बाद देवर ने दुष्कर्म किया। अगले दिन विरोध जताया तो आरोपी देवर ने उन्हें मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार गोंड ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का केस
बस्ती। लालगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी को इश्तियाक नाम का युवक तीन जुलाई को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू की। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवध अधिनियम में केस दर्ज
बस्ती। लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के टीकरकचनी स्थित सागौन के बाग में रविवार की देर शाम पशु के अवशेष मिलने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम प्रहरी राजेश कुमार ने तहरीर दी। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि बगीचे में गोवंशीय पशु का अवशेष आठ से दस दिन पुराना है। गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
थाने पर शिकायत करने पर पीटा, केस
बस्ती। शहर कोतवाली के टांगपारा गांव में पानी बहने के विवाद में मारपीट हो गई। इसी गांव की नीलू पत्नी रजत ने तहरीर देकर बताया है कि नाली का पानी बहाने के लिए थाने पर उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था। इसी बात को लेकर विपक्षियों ने रविवार को उन्हें व परिजनों को अपशब्द कहा। मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गइ्र। पुलिस मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इसी गांव की श्रीपति, मिस्लावती, चंद्रावती, हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप, केस
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकालने के आरोप में पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि पांच वर्ष पूर्व दुबौलिया थानाक्षेत्र के रहने वाले राजदेव के साथ उनकी शादी हुई थी। दोनों की दो संतान हैं। आरोप है कि शादी के कुछ बता से ही उत्पीड़न किया जाने लगा। दबाव डाला गया कि अपने मायके से तीन लाख रुपये व सोने की चेन मांग कर लाओ। इस मांग का विरोध करने पर 11 जुलाई को कमरे में बंद करके मारापीटा। इसके बाद धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। धमकी दिया कि रुपया-जेवर लेकर ही वापस आना। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राजदेव, सास, ससुर व दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

-
तमंचे के साथ वीडियो वायरल
सोनहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। फेसबुक पर स्टोरी के रूप में तमंचा हाथ में लेकर पार्श्व गीत के साथ वीडियो व फोटो लगा है। कुछ लोगों ने स्क्रीनशॉट व स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो व स्टोरी की पुष्टि नहीं कर रही है। एसएचओ मोतीलाल ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
बर्तन चोरी का आरोपी गिरफ्तार
छावनी। थाना क्षेत्र की कई दुकानों से बर्तन चोरी करने के आरोपी को छावनी पुलिस ने अमोढ़ा बाजार की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि हर्रैया थाने के मुरादीपुर निवासी रवी चौहान की चोरी के मामले में तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को अमोढ़ा पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बर्तन भी पुलिस ने बरामद किया। संवाद
फोन देने के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत का आरोप
बस्ती। कलवारी पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना में केस दर्ज किया है। 16 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर दी है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे एक युवक ने बेटी को मोबाइल देने के बहाने गांव के बाहर पुलिया के पास बुलाया। मोबाइल लेने के लिए लड़की आई तो उसके साथ अश्लील हरकत की। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रितिक निवासी अलीगंज थाना आंबेडकरनगर के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
पान मसाला उधार नहीं देने पर पीटा
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बैजनाथ जोत गांव में उधार देने मना करने पर मारपीट हो गई। इसी गांव की उर्मिला देवी पत्नी रामभरत गोस्वामी ने तहरीर दी है कि 11 जुलाई को विपक्षी उनकी दुकान पर आए। आरोप है कि इन लोगों ने पान मसाला उधार मांगा, जिसे देने से मना कर दिया। इससे भड़के आरोपितों ने उन्हें व उनके बेटे को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी राजेश गोस्वामी और करन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद

दुकान के अंदर घुसकर मारापीटा, एक बेहोश
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के दसकोलवा में शनिवार को बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने केस दर्ज किया है। लालगंज थानाक्षेत्र के दसकोलवा निवासी गौरव पांडेय ने तहरीर दी। आरोप लगाया है कि शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तार जोड़ने के विवाद में गांव के राहुल, राजन और नवरत्न ने उनके छोटे भाई वैभव पांडेय को अपशब्द कहा। दुकान की जाली तोड़कर मारापीटा। सिर में चोट लगने से वैभव बेहोश हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। गोबरहिया निवासी हरेंद्र कुमार शुक्ला ने तहरीर दी है कि उनके पटीदार के खाली खेत से वह खेती के काम के लिए ट्रैक्टर ले जाने पर विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के हरिकृष्ण, सूर्यकृष्ण, राजनारायण शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

---
दो बाइक की टक्कर में एक घायल
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना बाजार में सोमवार को दो बाइक की टक्कर हो गई। एक बाइक चालक घायल हो गया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज चौधरी बाइक से रुधौली जा रहे थे। अगौना बाजार में पीछे से एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर ही गिर कर घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed