{"_id":"5829f5e54f1c1b7b388fe287","slug":"atm-still-close-to-90-per-cent","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 फीसदी एटीएम अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 फीसदी एटीएम अभी भी बंद
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के दावे के बावजूद अब तक नब्बे प्रतिशत से अधिक एटीएम चालू नहीं हो पाए। सोमवार को गुरुनानक जयंती के कारण सभी बैंक बंद रहे, ऐसे में लोगों की उम्मीदें सबसे अधिक एटीएम पर टिकी थी, मगर इक्का दुक्का एटीएम को छोड़ किसी एटीएम के चालू न होने से उन्हे निराशा हाथ लगी। वहीं एचडीएफसी के एटीएम बुरे दिनों में लोगों के मददगार साबित हो रहे हैं। उनके एटीएम से लगातार करेंसी निकल रही है।
यूं तो बस्ती शहर में सौ के करीब एटीएम लगे हुए है। मगर इनमें से नब्बे प्रतिशत से अधिक एटीएम शोपीस बनकर रह गए है। आठ नवंबर की रात हजार, पांच सौ की नोट पर वैन लगने के बाद केंद्र सरकार की ओर से कह गया था कि एटीएम दो दिन बंद रहेंगे। बंदी के दौरान उसमें से हजार पांच सौ के करेंसी हटाकर उनमें नए दो हजार के नोट के अलावा अन्य नोट रखे जाएंगे। दो दिन बाद एटीम पहले की तरह काम करना शुरू कर देंगे। मगर सरकार का दावा हवा हवाई निकला। एसबीआई, सेंट्रल, पीएनबी जैसे बैंको के एटीएम भी अब तक चालू नहीं हो पाए। कुछ स्थानों पर एसबीआई और पीएनबी के इक्का दुक्का एटीएम को थोड़े देर के लिए चालू किया गया, मगर कुछ ही देर बाद उसे बंद कर दिया गया।
एसबीआई का कंपनीबाग, कटरा, गांधीनगर आदि स्थानों का एटीएम अब तक चालू नहीं हो सका। पीएनबी के महज दो एटीएम अब तक चंद घंटो की सेवा देने के बाद बंद हो गए। सेंट्रल बैंक का एपीएन के सामने स्थित एटीएम अब तक बंद है। एक्सिस बैंक का कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा, कटरा आदि का एटीएम अब तक चालू नहीं हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम भी अब तक चालू नहीं हो पाया। आंध्रा बैंक का एटीएम भी बंद है।