फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   atm dry in two hours

दो घंटे में एटीएम हो गए खाली

Tue, 17 Jan 2017 11:20 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
बस्ती/ ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
atm dry in two hours
एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। एटीएम से एक दिन में रकम निकालने की सीमा 10 हजार रुपये हुई तो मंगलवार को ऐसी भीड़ जुटी की दो ही घंटे में सभी एटीएम खाली हो गए। शहर के एटीएम तो कुछ जगहों पर दोबारा फुल कर दिए गए जिससे स्थिति सामान्य रही। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में लगे एटीएम पर रही।
विज्ञापन

 रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक आरबीआई की ओर से एटीएम से नकदी निकालने की सीमा बढ़ाने की खबर से लोगों को राहत मिली। तहसील मुख्यालय के एटीएम सुबह दस बजे से  खुले और दोपहर दो बजते-बजते लगभग बंद हो गए। यहां स्टेट  बैंक का एटीएम ढाई बजे तक तो पीएनबी और यूनियन बैंक के एटीएम दिन के डेढ़ बजे ही सूखे हो गए। 
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बैकों की स्थिति सामान्य रही। एसबीआई व  पूर्वांचल बैंक बनकटी, महादेवा में दो हजार से छह हजार रुपये तक दिए गए। एटीएम दो  बजे के बाद कैसलेस हो गए। सिंडीकेट बैंक बनकटी में जरुरत के हिसाब से रकम दी गई। वहां एटीएम बंद रहा। एसबीआई बनकटी में दो बजे के बाद से लाइन  में लगे लोगों ने 10 हजार तक निकासी की। पूर्वांचल बैक  देईसाड़, पक्काबाजार, बानपुर, कैसलेस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी प्रतिनिधि के मुताबिक एटीएम से 10 हजार रुपये तक की निकासी की घोषणा के बाद उपभोक्ताओं को  कुछ राहत तो मिली लेकिन एसबीआई और पीएनबी बैंक के  एटीएम पर उपभोक्ता पहुंचे तो कैश के अभाव में शटर बंद मिले। जिससे थोड़ी देर इंतजार करने के बाद लोगों लोग मायूस हो गए। खाताधारक अविनास, विकास सिंह, बीके मिश्र, अखिल कुमार आदि ने  बताया कि छावनी में लगे दोनों बैंकों के एटीएम अधिकांश दिन बंद ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed