फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ATM Break-two arrest

एटीएम तोड़कर रुपये चुराते दो लोग पकड़े गए

Wed, 02 Mar 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ATM Break-two arrest
एटीएम तोड़कर रुपये चुराते दो लोग पकड़े गए
विज्ञापन

सोनहा (बस्ती)। थाना क्षेत्र के सोनहा कस्बा में चौधरी मार्केट व भानपुर बैंक आफ बड़ौदा के सामने लगा निजी कंपनी का एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान दो संदिग्ध लोगों को एटीएम संचालक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि इस संबंध में दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

सोनहा निवासी आशुतोष शुक्ल ने मंगलवार को तहरीर दी। जिसमें बताया कि सोनहा और भानपुर में एक कंपनी की फ्रैंचाइजी लेकर एटीएम मशीन लगाए हैं। मंगलवार को सोनहा वाले एटीएम पर तीन लोग रुपये निकालने पहुंचे। उन लोगों ने मशीन तोड़कर रुपये निकाल लिए। इसके बीस मिनट बाद तीनों लोग भानपुर के एटीएम पर पहुंचे और वहां भी मशीन तोड़कर रुपये निकाले। संचालक आशुतोष का कहना है कि इसी बीच वह भानपुर एटीएम पर पहुंच गया तो उसे देखकर तीनों भागने लगे। आसपास के लोगों की मदद से उनमें से दो को पकड़ लिया गया लेकिन, एक भाग गया। उन लोगों ने कितने रुपये निकाले, इसकी जानकारी 24 घंटे बाद हो पाएगी। आरोप है कि इससे पहले चार फरवरी और 22 फरवरी को इन लोगों ने मशीन तोड़कर क्रमश: चार और सात हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed