फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ATM brake case -3 Namjad

एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने में तीन नामजद

Thu, 03 Mar 2022 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
ATM brake case -3 Namjad
एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करने में तीन नामजद
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थाने के भानपुर में एटीएम तोड़कर रुपये चोरी करते हुए पकड़े गए दो आरोपितों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से फरार होने में सफल रहे तीसरे आरोपी की पहचान अभी पुलिस ने उजागर नहीं की है। शहर के कोतवाली थाने के सुपेलवा निवासी सुनील सोनी व करन ठाकुर नाम के दोनों आरोपियों को मंगलवार को एटीएम संचालक ने मौके से पकड़ा था।

संचालक सोनहा निवासी आशुतोष शुक्ल ने मंगलवार को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि सोनहा और भानपुर में एक कंपनी की फ्रैंचाइजी लेकर एटीएम मशीन लगाए हैं। मंगलवार को सोनहा वाले एटीएम पर तीन लोग रुपये निकालने पहुंचे। उन लोगों ने मशीन तोड़कर रुपये निकाल लिए। इसके बीस मिनट बाद तीनों लोग भानपुर के एटीएम पर पहुंचे और वहां भी मशीन तोड़कर रुपये निकाले। संचालक आशुतोष का कहना है कि इसी बीच वह भानपुर एटीएम पर पहुंच गया तो उसे देखकर तीनों भागने लगे। आसपास के लोगों की मदद से उनमें से दो को पकड़ लिया गया, लेकिन एक भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed