फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Atal Residential School Entrance Exam on 11th

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 11 को

Wed, 07 Jun 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Atal Residential School Entrance Exam on 11th
परशुरामपुर में स्थित अटल आवासीय विद्यालय।
बस्ती। मंडल के तीनों जिलों के श्रमिकों के बच्चों को परशुरामपुर में नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की भांति परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा में करीब 270 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक जिले से 80 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाना है।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र की शुरूआत एक जुलाई से होनी है। प्रशासन और श्रम विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक पठन पाठन कराया जाएगा। प्रवेश के लिए परीक्षा तीनों जिलों में एक साथ 11 जून को आयोजित की जानी है। प्रवेश परीक्षा में कुल 80 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 40 प्रश्न मानसिक क्षमता परीक्षण, 20 गणित और 20 प्रश्न भाषा ज्ञान के होंगे। परीक्षा 11 बजे से दोपहर एक बजे होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने बताया कि तीनों जिलों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 जून को बस्ती के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिद्धार्थ नगर के श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार और संतकबीरनगर के हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। बस्ती में 172, संतकबीर नगर में 80 और सिद्धार्थनगर में 18 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बस्ती के विकास भवन स्थित उपायुक्त श्रम कार्यालय से वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed