{"_id":"6ab183b5e55d9d49ce0876c9","slug":"at-sugarcane-purchasing-centers-cranes-will-be-used-instead-of-laborers-to-unload-the-sugarcane-basti-news-c-207-1-bst1013-167381-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ना क्रय केंद्रों पर मजदूर की जगह क्रेन से उतरेगा गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ना क्रय केंद्रों पर मजदूर की जगह क्रेन से उतरेगा गन्ना
विज्ञापन
गौर। सहकारी गन्ना विकास समिति गौर में सोमवार को सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं और गन्ना क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बभनान चीनी मिल की ओर से आगामी पेराई सत्र से क्रय केंद्रों पर बैलगाड़ी से गन्ना उतारने के लिए मजदूरों के बजाय क्रेन का इस्तेमाल करने पर सहमति दी गई। वहीं, किसानों ने बिरऊपुर में नया गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग रखी।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति की ओर से पूर्व में पारित प्रस्तावों का चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिरऊपुर क्षेत्र के किसानों को गन्ना बेचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में यहां नया क्रय केंद्र खुलने से किसानों को सुविधा होगी।
समिति अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्रय केंद्रों पर बैलगाड़ी से गन्ना उतरवाने के नाम पर किसानों से लिए जाने वाले पैसे को बंद कराया जाना चाहिए। बैठक में किसानों, निदेशकों और डेलीगेट सदस्यों ने चीनी की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
बभनान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय ने किसानों को नई तकनीक और उन्नत गन्ना प्रजातियों की बोआई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी पेराई सत्र से क्रय केंद्रों पर बैलगाड़ी से गन्ना उतारने के लिए मजदूरों की जगह क्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने किसानों के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संचालन लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सचिव लाल बहादुर, उप महाप्रबंधक आलोक सिंह, जितेंद्र पांडेय, रिंकू सिंह, आज्ञाराम चौधरी और रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।