फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Assistant commissioner of commercial tax arrested

बस्ती: वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, निलंबित आईपीएस अधिकारी के हैं रिश्तेदार

Wed, 06 Apr 2022 01:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2022 01:12 PM IST
सार

सौरभ त्रिपाठी पर आंगड़िया एसोसिएशन से 10 लाख रुपये प्रतिमाह वसूली का आरोप है। इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज है और 19 फरवरी से वह फरार हैं। 22 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
Assistant commissioner of commercial tax arrested
महाराष्ट्र पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंबई के आंगड़िया (कोरियर) एसोसिएशन से वसूली के मामले में फरार चल रहे निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के रिश्तेदार वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद उनके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस के साथ पहुंची मुंबई पुलिस की टीम असिस्टेंट कमिश्नर को कोतवाली ले गई।

विज्ञापन


कोतवाली में करीब आधे घंटे की पूछताछ के बाद सीजेएम न्यायालय में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दी। जिसके बाद सीजेएम ने शाम साढ़े छह बजे आठ अप्रैल तक का ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली। मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट के इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि वसूली के एक मुकदमे में आशुतोष कुमार मिश्रा का नाम प्रकाश में आया है। आंबेडकरनगर के इंद्रलोक कालोनी निवासी आशुतोष कुमार मिश्रा निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के जीजा बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आंगड़िया एसोसिएशन से अवैध वसूली के आरोपों से घिरे लखनऊ निवासी आईपीएस सौरभ त्रिपाठी ने इनके खाते में कई बार रकम भेजी है और असिस्टेंट कमिश्नर के खाते से सौरभ त्रिपाठी के खाते में भी रकम ट्रांसफर की गई है। लेनदेन संबंधी दोनों के खातों का ब्योरा खंगालने के बाद मुंबई क्राइम बांच ने आशुतोष कुमार मिश्रा को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस सौरभ त्रिपाठी मुंबई में डीसीपी जोन-2 पद पर तैनात थे। सौरभ त्रिपाठी पर आंगड़िया एसोसिएशन से 10 लाख रुपये प्रतिमाह वसूली का आरोप है। इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज है और 19 फरवरी से वह फरार हैं। 22 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। तभी से मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापा मार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed