{"_id":"671d46e3a3c639cafd032b94","slug":"assistant-security-commissioner-arrived-to-investigate-chain-snatching-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126342-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चेन स्नेचिंग की जांच करने पहुंचे सहायक सुरक्षा आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चेन स्नेचिंग की जांच करने पहुंचे सहायक सुरक्षा आयुक्त
Sun, 27 Oct 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
बभनान। बृहस्पतिवार की शाम बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में हुई चेन स्नेचिंग के मामले की छानबीन करने आरपीएफ गोरखपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार टुडू बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
उन्होंने आरपीएफ चौकी प्रभारी विश्वामित्र यादव व जीआरपी मनकापुर की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को गोरखपुर से दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एक में सीट नंबर 33 व 34 पर श्रेया ओझा अपने ससुर उमाकांत ओझा व सास के साथ यात्रा कर रह थीं।
गोरखपुर-गोंडा के बीच बभनान रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस खड़ी हुई। इस बीच बाहर से एक व्यक्ति ने पानी की बोतल दूसरे सीट पर बैठे व्यक्ति को देने के लिए कहा।
विज्ञापन
जैसे ही श्रेया पानी का बोतल लेने के लिए झुकीं, बाहर से बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन व मंगल सूत्र खींच ली। आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द की आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद