फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   assam win, bjp happy

असम जीत पर पटाखे छोड़े

Fri, 20 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
assam win, bjp happy
असम मे भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर रोडवेज तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाएं। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती।  पांच राज्यों की मतगणना पर सुबह से ही लोगों की नजरें टीवी सेट पर गड़ी  रहीं। सर्वाधिक खुशी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के हिस्से में तब आई जब  असम परिणाम में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ी। भाजपा के सभी नेता और  कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पटाखे छोड़े, मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार  किया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष पवन कसौधन के नेतृत्व में रोडवेज तिराहा स्थित भगत  सिंह चौक पर जश्र मनाया गया। इस दौरान भारत माता की जयकारे गूंजते रहे।  जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में बस्ती की पांचों  सीटों पर कमल ही खिलेगा। आज का परिणाम भाजपा की लोकप्रियता को सिद्ध कर रहा  है। कहा कि असम जैसे राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही वह भी  स्पष्ट बहुमत से।
विज्ञापन


इसी तरह केरल में नौ फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 16 फीसदी वोट  और एक सीट हासिल हुई है। पश्चिम बंगाल में सात सीटों पर विजय प्राप्त की  है। 40 सीटों पर दूसरे स्थान पर भाजपा के उम्मीदवार रहे हैं। कांग्रेस  मुक्त भारत हो रहा है अब 2017 में प्रदेश सपा और बसपा मुक्त होगी। भाजयुमो  उपाध्यक्ष शिवांशु मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त है। इस बार  कई मंत्री अतीत की बात हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर मिश्रा, संजय चौधरी, विवेकानंद  मिश्र, अनूप खरे, भानुप्रकाश मिश्र, ओमप्रकाश ठाकुर, सतीश सोनकर, नगर  अध्यक्ष राजन मिश्रा, लारा चौधरी, राजन ठाकुर, मनमोहन श्रीवास्तव, अजय  श्रीवास्तव, शरद सिंह रावत, अभिनव उपाध्याय, रवि सोनी, अश्वनी श्रीवास्तव,  ओमप्रकाश पप्पू, कबीर तिवारी, रतनपाल, राघवेंद्र सिंह, रवि श्रीवास्तव,  अंशुमान शुक्ल, योगेश मिश्र, अजय चौहान आदि लोग शामिल रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed