फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASP reached Chhapia Lutawan, gave assurance to villagers

Basti News: छपिया लुटावन पहुंचे एएसपी, ग्रामीणों को दिया आश्वासन

Sat, 30 Dec 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
ASP reached Chhapia Lutawan, gave assurance to villagers
मुंडेरवा थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।
मुंडेरवा। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार को मुंडेरवा थाने व छपिया लुटावन ग्राम का निरीक्षण किया। यहां उन्हाेंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कोई भी अराजकतत्व यहां नहीं घुस सकता। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर है। शनिवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह मुंडेरवा थाने पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों, शस्त्र गार, बीट रजिस्टर, थाना परिसर, मिशन शक्ति सहित सभी अभिलेखो का निरीक्षण किया। उन्होंने मुंडेरवा थाना परिसर की सफाई देख प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन


हालांकि, इस निरीक्षण का निहितार्थ थाना क्षेत्र का छपिया लुटावन था। इसकी वजह गांव के खंभे पर अराजकतत्वों ने पोस्टर लगा कर गांव लूटने की धमकी दी गई थी। थाने का निरीक्षण करने के बाद एएसपी छपिया लुटावन गांव पहुंचे और गांव वासियों को आश्वस्त किया कि वह डरें नहीं, पुलिस की नजर सुरक्षा व्यवस्था पर है। वैसे तो पता किया जा रहा है कि यह बदमाशी किसकी है, मगर प्रथम दृष्टया यह किसी सिरफिरे व्यक्ति का काम प्रतीत होता है। उन्होंने एसओ मुंडेरवा कमलेश गौड को इसके बारे मे निर्देशित किया और पोस्टर लगाने वाले को गिरफ्तार करने को कहा।
विज्ञापन

----------
इसी क्रम में वाल्टरगंज थाने व मनौरी चौकी का एएसपी ओपी सिंह ने शुक्रवार की आधी रात निरीक्षण किया। यहां सब कुछ ठीक-ठाक मिला। करीब घंटे भर तक थाने का निरीक्षण कर एएसपी लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed