{"_id":"6ad144f5b58769200a0537f8","slug":"asha-workers-submitted-a-memorandum-regarding-their-honorarium-basti-news-c-207-1-bst1019-169501-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने बकाया प्रोत्साहन राशि, मानदेय वृद्धि समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर 23 अक्तूबर को लखनऊ में महापड़ाव डालने की घोषणा की।
रुधौली सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद मिश्रा को दिए ज्ञापन में बताया कि 7 फरवरी 2 को उप मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता में 13 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। इस समझौते को लागू करने के लिए अपर प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई थी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कमेटी की अंतिम बैठक नहीं बुलाई गई और समझौते को अमल में नहीं लाया गया।
ज्ञापन में आशा और संगिनी का आधारभूत भुगतान बढ़ाकर 10,000 रुपये करने, राज्यांश 1,500 से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी सृजन, पोलियो, फाइलेरिया, टीबी, कुष्ठ रोग और दस्तक/संचारी रोगों जैसे अभियानों के बकाये भुगतान का तत्काल निपटारा करने समेत अन्य मांग की गई। इस मौके पर यूनियन की अध्यक्ष सरिता पांडेय, सचिव अमिता, कृष्णामती, गीता देवी, भज्जू सिंह, उर्मिला देवी, इंद्रावती देवी, मीरा कुमारी, पार्वती देवी, रीमा आदि मौजूद रहीं। संवाद