फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Asha workers' health deteriorated during the work boycott.

Basti News: दिन भर चला अभ्यास, मंडलीय टीम में चुने गए 12-12 खिलाड़ी

Wed, 07 Oct 2026 03:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Asha workers' health deteriorated during the work boycott.
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को पुरुष और महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का मंडलीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर से महिला और पुरुष वर्ग के 10-10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों में 30-30 खिलाड़ियों ने कई चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम रूप से दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 12 से 15 अक्तूबर तक चित्रकूट में होगी। इसमें बस्ती मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 27 से 30 अक्तूबर तक झांसी में आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। अब चयनित खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए टीम को एक दिन पहले कोच के साथ रवाना किया जाएगा। खिलाड़ियों को रवाना होने से पहले आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
महिला वर्ग : लक्ष्मी, प्रतिमा, मान्या कसौधन, पूर्वी, पल्लवी, सना बेगम, शक्ति, सुप्रिया, अंशू यादव, नंदिनी चौधरी, प्रिया और अंशिका।
आरक्षित खिलाड़ी : आंचल, पायल और पूजा मौर्या।
पुरुष वर्ग : रिंशू यादव, कृष्णा गौड़, लक्ष्मीनारायण, भरत कुमार, अभिषेक गौतम, आदर्श, दीपक, विशाल गौतम, अनुज, अभिषेक, आलोक यादव और राज।
आरक्षित खिलाड़ी : सतीश कुमार, अनूप कुमार और नितिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed