{"_id":"675f18f3622dd7af4306eab5","slug":"as-soon-as-the-suicide-note-was-found-a-storm-arose-police-came-into-action-basti-news-c-207-1-sgkp1006-128891-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुसाइड नोट मिलते ही उठा बवंडर, हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुसाइड नोट मिलते ही उठा बवंडर, हरकत में आई पुलिस
Sun, 15 Dec 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
शिकायत करने पर भाई की गर्दन पर रख दिया था चाकू
पिता मुंबई लेकर गए तो पीछा करते वहां भी पहुंच गया आरोपी
- रुधौली क्षेत्र के अठदेउरा गांव की घटना सुनकर लोग सन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। मेरे भाई, मैं सिर्फ बाबू खान की वजह से खुदकुशी कर रही हूं। मुझे वह ब्लैकमेल करता था। उसने मुझे गलत कदम उठाने पर मजबूर कर दिया था। मुझे घर वालों से कोई परेशानी नहीं थी। मेरे भाई, आप लोग बाबू खान को छोड़ना मत...आई लव यू भाई, मम्मी पापा...। यह शब्द हैं 17 वर्षीय छात्रा के, जिसने बाबू खान नाम के युवक की वजह से शनिवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार को यह सुसाइड नोट पुलिस को छात्रा के घर से मिला तो बवंडर उठ गया।
अठदेउरा गांव के एक इंटर कॉलेज में अनुराधा 11वीं की छात्रा थी। उसी रास्ते में परसा गांव के बाबू खान उर्फ नफीस की किराने की दुकान है। आरोप है कि बाबू खान ने कहीं से दो साल पहले नंबर हासिल कर लिया। तभी से वह तंग करने लगा। पिता राजेश कुमार ने बताया कि वह मुंबई में मार्बल घिसाई का काम करते हैं। घर पर उनके दो बेटे और एक बेटी अपनी मां के साथ रहते थे।
भाई विपुल निषाद ने बताया कि बाबू खान की किराने की दुकान है। एक साल पहले उसके स्कूल से टूर गया था। उस समय घर पर बड़े भाई और मां थीं। बहन को डर के मारे मुंबई भेज दिया था। मगरए वहां भी यह पहुंच गया। उसकी हरकत की जानकारी होने पर परिवार के लोगों से शिकायत की गई। इससे नाराज होकर उसने उसके बड़े भाई के गले पर चाकू रखकर धमकाया था कि पुलिस के पास जाओगे तो जान से खत्म कर दूंगा। इस डर से अब तक पुलिस से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जलाने की जगह दफन किया गया शव
- अठदेउरा निवासी 17 वर्षीय अनुराधा के शव को परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद जमीन में दफन कर दिया। पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनके समाज में नाबालिग लड़की के शव को जलाया नहीं जाता है। इसलिए मिट्टी में दफन किया गया है।