फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   As soon as the bow broke during the Ramlila, flowers began to rain down.

Basti News: रामलीला में धनुष टूटते ही होने लगी पुष्पवर्षा

Thu, 29 Oct 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
As soon as the bow broke during the Ramlila, flowers began to rain down.
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के खुशहालगंज रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में तीसरे दिन कलाकारों ने धनुष यज्ञ का मंचन किया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने का दृश्य देखकर मौजूद दर्शकों ने पुष्पवर्षा की और जय श्रीराम के जयघोष से पंडाल गुंजायमान हो गया। मुनि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करने के बाद उनके साथ श्रीराम, लक्ष्मण जनकपुर के लिए जाते हैं। रास्ते में श्रीराम गौतम ऋषि के शाप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार कर उन्हें मुक्ति प्रदान करते हैं। जनकपुर पहुंचने के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम और लक्ष्मण पुष्प वाटिका जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात सीता से होती है। इसके बाद सीता स्वयंवर का मंचन होता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह, देवानंद सिंह, हरिओम पांडेय, शिवम सिंह, तेजभान सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed