फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arya Samaj celebrated Rishi Bodh Utsav by performing Yagya

Basti News: यज्ञ कर आर्यसमाज ने मनाया ऋषि बोध उत्सव

Wed, 26 Feb 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj celebrated Rishi Bodh Utsav by performing Yagya
- शिवरात्रि पर्व पर महर्षि दयानंद को हुई थी ज्ञान की प्राप्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद को महाशिवरात्रि पर्व पर ज्ञान की प्राप्ती हुई थी। उन्होंने आर्य समाज की स्थापना करके पाखंड और अंधविश्वास में फंसे लोगों को बचाकर सत्य का ज्ञान दिया। इसलिए आर्य समाज महाशिवरात्रि पर्व को ऋषि बोध उत्सव के रूप में मनाता है।
नई बाजार स्थित आर्य समाज में महाशिवरात्रि का पर्व ऋषिबोध उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि यह पर्व हमें यज्ञ, दान, तप और स्वाध्याय की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महर्षि के बचपन का नाम मूलशंकर था। उन्हें महाशिवरात्रि को सत्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। समाज में फैले अज्ञान अंधविश्वास को मिटाने का महाव्रत धारण कर सच्चे शिव की खोज में निकल पड़े और कठिन तप और स्वाध्याय से सच्चे शिव के स्वरूप को पहचाना और समाज के लिए वेदों का भाष्य कर जनसुलभ बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वदेशिक आर्य वीर दल के आचार्य रूपेंद्र ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती को महसूस हुआ कि बिना गुरुकुलों और गौरक्षा के हमारा देश कभी उन्नति नहीं कर सकता इसलिए उन्होंने बालक बालिकाओं के लिए गुरुकुल खोले। गरुण ध्वज पाण्डेय और आदित्यनारायण गिरी ने बताया कि यह पर्व हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। आर्य समाज उनके लोककल्याणकारी कार्यों को शिक्षा सेवा सहायता की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलख निरंजन आर्य, नितीश कुमार, शिव श्याम, अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश मौर्य, अनीशा मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, महक मिश्रा, पूजा गौतम, अंशिका पाण्डेय, प्रीति रावत, स्वप्नल, राधेश्याम आर्य, अनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed