फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrested smaglur and two customer

14 किलो गांजा लिए तस्कर व दो ग्राहक गिरफ्तार

Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
arrested smaglur and two customer
14 किलो गांजा बरामद, तस्कर व दो ग्राहक गिरफ्तार
विज्ञापन

- लालगंज पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ की बरामदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम के संयुक्त प्रयास से लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ कस्बे से गांजा तस्कर व दो ग्राहक पकड़े गए। उनके पास से 14 किलो गांजा व 47 सौ रुपये नकदी बरामद की गई। तीनों आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

लालगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रभारी एंटी नारकोटिक्स योगेश सिंह व अन्य हमराहियों के साथ शनिवार भोर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बस्ती संतकबीरनगर की सीमा से 50 मीटर पश्चिम देईसांड़ कस्बे में सड़क किनारे एक बेंच पर पीले रंग का बोरा व दो थैला लेकर बैठे तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 14 किलो गांजा व 47 सौ रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानांतर्गत तामा तामेश्वरनाथ गांव निवासी भीम भारती व लालगंज थाना क्षेत्र के अमोढ़वा गांव निवासी मनीराम व इसी थाना क्षेत्र के बर्रोहिया कला निवासी धीरेंद्र कुमार चौधरी उर्फ चिथाड़ू के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में महादेवा चौकी प्रभारी मुकुंद त्रिपाठी, सूर्यभान यादव, कमलेश चौहान, अंकित सिंह, एंटी नारकोटिक्स के महेंद्र यादव और रमेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed