फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrested for firing on car on Harraiya flyover

Basti News: हर्रैया फ्लाईओवर पर कार पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Arrested for firing on car on Harraiya flyover
वर्चस्व कायम करने दहशत फैलाने के लिए किया था फायर
विज्ञापन

एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी घटना की पृष्ठभूमि की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। थाने से मारपीट की शिकायत करके लौटते समय हर्रैया फ्लाईओवर पर 18 अगस्त को कार पर फायर करने में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथी अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपी ने कबूल किया है कि अपने मित्र के कहने पर उसने हर्रैया के फ्लाईओवर पर उसके विरोधी की कार के पीछे दहशत फैलाने और वर्चस्व कायम करने के लिए फायर किया था। पकड़े गए आरोपी के फरार साथियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि हर्रैया थाने की पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से घटना का पर्दाफाश किया। बता दें कि हर्रैया के मुरादीपुर निवासी सुरेन्द्र वर्मा के घर के पीछे नाली छोड़ने को लेकर सनी सोनकर, सुरेन्द्र वर्मा तथा मनीष तिवारी के बीच विवाद हुआ था। कुछ समय बाद मनीष तिवारी अपने निजी कार्य के लिए तहसील जा रहे थे। उसी समय दीपक चौहान व रवि चौहान ने मनीष तिवारी को मारापीटा। मनीष तिवारी इस घटना की शिकायत दर्ज कराने थाने पर गए थे। लौटते समय फ्लाईओवर पर बाइक से पीछा करके तीन लोगों ने फायर किया था। पूछताछ में पता चला कि इस घटना में शशांक पांडेय निवासी परशुरामपुर शामिल था। उसके साथ राजन निषाद और शुभम ठाकुर भी थे। इनमें से शशांक पांडेय को पुलिस ने बृहस्पतिवार को फोरलेन के बस्ती-अयोध्या लेन पर बेलाड़े शुक्ल जाने वाली सड़क पर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-------------
छात्रसंघ चुनाव से था मनमुटाव
पूछताछ के आधार पर एसपी ने बताया कि उसके दोस्त सुरेंद्र वर्मा के विपक्षी मनीष तिवारी के भाई विराट तिवारी से साकेत महाविद्यालय अयोध्या के छात्रसंघ चुनाव को लेकर मनमुटाव रहता है। जब उसे जानकारी हुई कि विराट तिवारी व उसके भाई मनीष थाने में उसके दोस्त सुरेंद्र वर्मा आदि से विवाद हो गया है तो उसके कहने पर अपने दोस्त राजन निषाद व शुभम ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर थाना हरैया के सामने से होते हुए थाने के बगल में खम्हरिया मोड़ पर गया। वहां से तीनों दबाव बनाने व दहशत फैलाकर वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से तमंचे से मनीष तिवारी की गाड़ी के सामने फायर कर दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
टीम में रहे शामिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी टीम गजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी सर्विलांस शशिकांत, एसआई कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल अनन्त यादव, गजेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, साजिद जमाल, विश्वजीत विश्वकर्मा, हरेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, पवन यादव, सतेन्द्र सिंह व जनार्दन प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed