फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest in criminal

Basti News: सत्यापन में घर पर मिले तीन जिला बदर अपराधी, गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
arrest in criminal
बस्ती। मंगलवार रात चलाए गए विशेष निगरानी अभियान में पुलिस ने तीन जिला बदर अपराधियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार को अपराध समीक्षा के दौरान सभी थानेदारों से जिला बदर अपराधियों की जांच करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

इसके तहत जिले भर के 87 जिला बदर अपराधियों का सत्यापन कराया गया, जिसमें से तीन अपराधी अपने घर पर पाए गए। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अपराधियों में सलीम निवासी गनेशपुर टोला धोबहिया थाना वाल्टरगंज को रात सवा आठ बजे गिरफ्तार किया गया, जबकि छावनी थाने के मल्लूपुर निवासी पिंटू उर्फ विकास को सवा 10 बजे और दुबौलिया थाने के सिटकिहवा निवासी अशोक कुमार काे तड़के चार बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सलीम के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म, छेड़खानी आदि के केस दर्ज हैं, जबकि पिंटू मिश्रा पर किशोरी को भगाने, मारपीट, दुष्कर्म के केस दर्ज हैं। इसी तरह दुबौलिया थाने के अशोक कुमार पर मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, जालसाजी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर सहित 14 संगीन केस दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वाल्टरगंज थाने के एसएसआई सुरेश कुमार, एसआई मकबूल आलम, एसओ छावनी नरायनलाल श्रीवास्तव, एसआई विरेन्द्र यादव, दुबौलिया थाने के एसआई प्यारेलाल, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, सतीश कुमार सिंह थाना वाल्टरगंज, अवधेश यादव, कांस्टेबल शिवकेश सिंह, अरुण यादव थाना छावनी व थाना दुबौलिया के बेचन प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह शामिल रहे। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सदर आलोक प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed