फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest

हियुवा नेता पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती/गौर। हिंदू युवा वाहिनी के तहसील मंत्री पर 12 अगस्त की रात में हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित ने कबूल किया कि उसने साल भर पहले अपनी मां को अपमानित करने और मुंबई से लेकर चुनाव प्रचार में लगवाई गाड़ी थाने में बंद कराने की खुन्नस में चाकू से हमला किया।

थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि पुलिस टीम ने अभियुक्त राहुल मौर्या निवासी रेहार जंगल थाना वाल्टरगंज को शनिवार रात देईपार चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। 12 अगस्त की रात विश्राम मौर्या निवासी रेहार जंगल अपने मित्र कुलदीप मौर्या के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। गांव के पास ही एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू से विश्राम मौर्या पर प्रहार कर दिया। जिससे विश्राम मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। पूछताछ में आरोपित ने बताया गया कि वह मुंबई रहता है। घर पर उसकी मां को विश्राम ने पिछले वर्ष पूरे गांव के सामने बहुत अपमानित किया था। विरोधियों को उकसा कर उनके साथ मिलकर मारा पीटा था। राहुल के मुताबिक उस वक्त वह घर पर नहीं था। फोन पर उसकी मां ने सब कुछ बताया। इसके अलावा वह मुंबई से एक स्कार्पियो खरीदकर लाया, जिसे चुनाव में लगाया था। हियुवा नेता होने का फायदा उठाकर विश्राम ने वह गाड़ी थाने में बंद करा दी। तभी से उसने तय कर लिया था कि इसका बदला वह जरूर लेगा। इस बीच उसके हालात ठीक नहीं थे, ऐेसे में मुंबई जाकर अपना कबाड़ का व्यवसाय करने लगा। 12 अगस्त को मौका पाकर वह आया और विश्राम मौर्य पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की। उनके साथ कुलदीप मौर्य के भी होने की वजह से जान से नहीं मार पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed