फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest

चोरी की दो बाइक के साथ दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
arrest
चोरी की दो बाइक के साथ दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बरामद एक बाइक गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र से चुराई गई थी
चोरी के सात मोबाइल, दो तमंचे, लूटे गए 12 हजार रुपये भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एसओजी टीम और परशुरामपुर पुलिस ने दो अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की दो बाइक, सात मोबाइल, 29 अक्टूबर को परशुरामपुर थाने के बेरता के पास महिला से 25 हजार रुपये लूट में से 12 हजार रुपये नकद, दो तमंचा बरामद हुआ।
यह जानकारी एसपी हेमराज मीणा ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर अशोक कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्र की टीम ने रविवार रात पठकापुर परशुरामपुर मार्ग पर ग्राम बरहपुर पांडेय के पास से संदिग्ध अवस्था में खड़े दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में इनकी पहचान मुकेश कुमार यादव निवासी ग्राम पिपरपाती थाना लालगंज और विजय चौहान निवासी बानपुर थाना लालगंज के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि उनका एक आपराधिक गिरोह है।
विज्ञापन

उनके पास से बरामद बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगी थी। इसे करीब 20 दिन पहले खजनी (गोरखपुर) से चोरी किया गया था। बरामद तीन मोबाइल एक नवंबर की रात कुवरापुर से सोने का झाला के साथ चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक इतिहास
मुकेश कुमार यादव पर कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। 2017 में थाना दुबौलिया और थाना कोतवाली में चोरी, 2019 में थाना लालगंज में चोरी का माल बरामदगी, परशुरामपुर और खजनी थाने में चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। विजय चौहान पर 2018 से अब तक कोतवाली संतकबीरनगर के अलावा परशुरामपुर थाने में चोरी,छिनैती व शस्त्र अधिनियम के तहत 12 मुकदमे दर्ज हैं।

टीम में ये रहे शामिल
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर अशोक कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी राजेश मिश्र, एसआई जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति सर्विलांस सेल के अलावा एसएसआई कन्हैया पाण्डेय, एसआई मनीष कुमार जायसवाल, एसआई संजय यादव , एसआई राम प्रसाद यादव थाना परशुरामपुर के अलावा एसओजी टीम के आदित्य पांडेय, रामसुरेश यादव, बुद्धेश कुमार , दिलीप कुमार, अजय कुमार यादव शामिल रहे। एचसीपी अनवर अली , आरक्षी हरेन्द्र यादव, धीरज चौधरी, सतीश कुमार, कमलेश कुमार थाना परशुरामपुर का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed