फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest

कप्तानगंज की ग्राम प्रधान के पति गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
arrest
arrest
भाजपा नेता व सीएचसी प्रभारी में कहासुनी और धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने में दर्ज है दोनों पक्षों की तहरीर पर सात नामजद समेत 17 पर दर्ज है केस
एजेंसी- संवाद सूत्र
कप्तानगंज (बस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज पर भाजपा नेता व सीएचसी प्रभारी के बीच शनिवार को हुए विवाद में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी कप्तानगंज की ग्राम प्रधान के पति चंद्र प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर रविवार को दिनभर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण रहा।
क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल सिंह ने बताया कि काफी कोशिश के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, रविवार को स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को दिनभर आकस्मिक सेवाएं बहाल रहीं। तीन मार्ग हादसों सहित कुल नौ मरीज इमरजेंसी में आये। इसमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

यह है मामला
सीएचसी कप्तानगंज पर मरीज को दिखाने पहुंचे भाजपा नेता विनीत तिवारी व सीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार के बीच शनिवार को विवाद की बात सामने आई थी। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत कर मामला हल कराया। इसे लेकर पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने कुछ देर काम बाधित रखा। बाद में भाजपा नेता ने कप्तानगंज चौराहे पर कार्रवाई के लिए धरना दिया। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता विनीत तिवारी की तहरीर पर डॉ. विनोद कुमार, चंद्र प्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी व ध्रूप चौधरी और डॉ. विनोद कुमार की तहरीर पर विनीत तिवारी, तरुण त्रिपाठी, ओम प्रकाश ओझा व आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं एसडीएम के पहुंचने के बाद पहुंचा : ओझा
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश ओझा का नाम मुकदमे में शामिल करने को लेकर भी क्षेत्र में नाराजगी है। ओम प्रकाश ओझा का कहना है कि मैं तो उस समय वहां पहुंचा, जब एसडीएम धरना दे रहे विनीत तिवारी से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने डॉ. विनोद राजनीतिज्ञ के रूप में काम करने का आरोप लगाया। वहीं डॉक्टर विनोद का कहना है कि दिनरात लोगों का इलाज करने के बावजूद अपमानित होना बर्दास्त नहीं है। रविवार को दिन भर उनके पास लोगों की आवाजाही बनी रही।

प्रधान के पति की एंट्री को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा
सीएचसी और कस्बे में सबसे ज्यादा चर्चा डॉक्टर और तीमारदार के बीच हो रहे झगड़े में कप्तानगंज ग्राम पंचायत के प्रधान के पति की एंट्री को लेकर रही। विनीत पक्ष का कहना है कि डॉक्टर के बुलाने पर अचानक उनके पहुंचने के बाद मारपीट शुरू हो गई। वहीं सीओ का कहना है कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि प्रधान ने पहुंचते ही मारपीट शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed