फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People suffering from scorching sun, mercury at 42 degree

Basti News: चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Thu, 01 Jun 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
People suffering from scorching sun, mercury at 42 degree
तेज धूप से बचाव के लिए कपड़ा ओढ़ कर जातीं युवतियां।
बस्ती। भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री पर पहुंचने से लोग अपने घरों में भी पसीने से तर नजर आए। तेज धूप के चलते दोपहर में शहर की सड़कें सूनी पड़ी रहीं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सबसे खास बात यह कि सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से ही धूप की तल्खी काफी बढ़ जा रही है। 10 बजते-बजते तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है। हवा में आर्द्रता की कमी के कारण लोगों को धूप और भी ज्यादा तंग कर रही है।
विज्ञापन

23 मई को हिमालय की तलहटी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद से समूचे पूर्वांचल के मौसम की तासीर बदल गई थी। कई बार आंधी आई और छिटपुट बारिश भी हुई। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई थी। 24-25 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से भी नीचे आ गया था। मगर 28 मई के बाद धूप ने फिर रुख बदल दिया। पिछले दो दिनों से दोपहर के समय बाहर निकलने पर आंच जैसी महसूस हो रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed