फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aprajita,Aparajita-100 Millions- Smiles,aprajita basti

महिलाओं से भेदभाव, छींटाकशी भी अपराध

Tue, 10 Nov 2020 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
aprajita,Aparajita-100 Millions- Smiles,aprajita basti
हलुआ बाजार के जेके इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता? - फोटो : BASTI
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत जेके इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौर (बस्ती)। जेके इंटर कॉलेज हलुआ बाजार में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 182 छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के प्रति भेदभाव करना, छात्राओं व महिलाओं से छींटाकशी अपराध की श्रेणी में आता है। इससे बचें। उनका सम्मान करें। नारी का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। हाल ही में थानों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। आपात स्थिति में महिलाएं और छात्राएं 112, 1090 व थाने के सीयूजी नंबर पर भी सूचना दे सकती हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने यातायात के नियमों की जानकारी भी दी। कहा, दोपहिया गाड़ी चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने और गाड़ी के कागजात पास रखें। ऐसा न करने पर पुलिस वाहन चलाने वाले के खिलाफ मोटर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सकती है। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। छात्रा ममता यादव, पूजा निषाद ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि अपराजिता अभियान समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं और महिलाओं को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। घर की महिला व बच्ची परिवार और समाज में अपराजिता बनकर दूसरों की मदद कर सकती है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बाबूराम वर्मा ने कॉलेज आते-जाते समय अराजकतत्वों की छींटाकशी आदि से बचने और पुलिस की मदद लेने की नसीहत दी।
उप निरीक्षक रिजवान अली ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम निश्चित ही महिलाओं और बच्चियों को एक सार्थक दिशा देगा। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल कीर्ति सिंह, कांस्टेबल अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र यादव, संजय कुमार ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में निपटनेे के लिए मार्शल आर्ट के जरिए तौर-तरीके भी सिखाए। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक संजय वर्मा, एचएलवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, सीडीपीओ निशा श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, राज प्रजापति, प्रशांत पांडेय, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
महिलाओं का सम्मान सभी की जिम्मेदारी
महिला कांस्टेबल ज्योति सिंह, कीर्ति सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के लिए बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में कानून के साथ महिलाओं का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने में यह कार्यक्रम काफी सहायक है।

निरंतर हों ऐसे आयोजन
बारहवीं कक्षा की छात्रा ममता यादव, पूजा निषाद ने कहा कि पुलिस की पाठशाला काफी काफी कुछ जानने को मिला। ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए। सम्मान की शुरूआत अपने ही घर से होनी चाहिए। घर में भेदभाव खत्म होगा तो समाज में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed